रामपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ओवरलोड डंपर पकड़े, 2.30 लाख की वसूली

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 7 बजे यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा ने आरटीओ कार्यालय की टीम के साथ शाहबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान रेता/बजरी से लदे दो डंपरों को खनन माफियाओं द्वारा तेजी से भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि दोनों डंपरों में क्रमशः 40 टन और 37 टन तक ओवरलोड सामग्री भरी हुई थी।

दोनों वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें शाहबाद मंडी में बंद कराया गया है। इसके अलावा अभियान के दौरान अन्य कई वाहनों के भी चालान किए गए।

प्रशासन के अनुसार पकड़े गए दोनों डंपरों से प्रशमन शुल्क के रूप में करीब 2.30 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.