रामपुर में SIR को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

रामपुर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में अधिकारियों ने SIR से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध एवं सही तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही मतदाता सूची से जुड़े प्रत्येक बिंदु की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी शाहबाद एवं बिलासपुर, सभी थाना प्रभारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए इसे पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता के साथ संपन्न कराने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.