मोदीनगर। नगरपालिका मोदीनगर द्वारा सरकारी टेंडर में ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ से ‘राम’ नाम अंकित ईंटों का उपयोग मल-मूत्र की नालियों के निर्माण में किया गया। ईश्वर चंद्र न बताया यह कार्य न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि हिंदू समाज की आस्था के साथ खुला खिलवाड़ भी है।
निर्वाण फाउंडेशन ने इस गंभीर मामले को लेकर कई बार तहसील प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया, किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। यहां तक कि तीन बार तहसील परिसर मे एक एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी दिया गया, पर प्रशासन के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगी।
अंततः जब निर्वाण फाउंडेशन ने सहयोगी सामाजिक संस्थाओं हमारी सनातनी सेना व युग शक्ति क्रन्तिकारी संघठन एवं विश्व विख्यात बजरंग दल जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला प्रशासन से इस प्रकरण में दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे की मांग की, तो प्रशासन हरकत में आया। तत्काल नगर पालिका को अग्रिम कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निर्वाण फाउंडेशन के संस्थापक ईश्वर चंद्र ने कहा कि ‘राम (RAM )नाम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों पर शीघ्र सख्त कार्यवाही नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।’
