लखीसराय में कांग्रेस का“संगठन सृजन अभियान”शुरू,संगठन मजबूती पर जोर,कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने की अपील

लखीसराय(सरफराज आलम) जिला कांग्रेस द्वारा चितरंजन आश्रम में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत जिले में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य शमीना शफीक के निर्देशानुसार अभियान के प्रथम चरण की गतिविधियाँ गंभीरता, अनुशासन एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएंगी। यह अभियान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि इस यात्रा ने देशभर में प्रेम, भाईचारा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई चेतना जगाई है तथा संगठन सृजन अभियान उसी जनभावना को संगठनात्मक शक्ति में बदलने का प्रयास है।

अभियान के प्रथम दिवस जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्ष पद हेतु आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि तथा आगामी 7–8 दिनों के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापक परामर्श एवं वन-टू-वन संवाद भी किया गया।

इस अवसर पर अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में अरविंद कुमार, महेश सिंह, रामबिलास सिंह, प्रेम कुमार, श्रीकांत ठाकुर, नजमुल हसन, उचित यादव, खुर्शीद आलम, रामप्रवेश, बटुक शर्मा, अलखनिरंजन, संजीव सिंह, धीरज कुमार, राजकुमार पासवान, मनोरंजन कुमार, ज्ञान गौरव कुमार, जय किशोर यादव, बिनय कृष्ण मेहता, चंदन कुमार, सुबोध सिंह, चुनचुन सिंह, मुरारी कुमार एवं मधेसर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.