रामपुर: ज़िला कांग्रेस कार्यालय देव गार्डन धमोरा मे कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर गोष्ठी कर उनको याद किया चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाधी ने देश के लिए जो बलिदान और त्याग दिया है उसको देश की जनता कभी भुला नही सकती उन्होने भारत की चिंतनीय स्थिति को बचपन में ही भांप लिया था उनको यह समझ आ गया था कि किसी भी राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता कितनी जरूरी है उन्होने देश को एक नई ऊर्जा के साथ गति प्रदान कि उन्होने देश के दुश्मनों को पराजित कर देश का झण्डा बुलन्द किया
पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खाँ ने कहा कि इन्दिरा गांधी देश ही नही बल्कि विशव मे लौहपुरुष मानी जाती थी उन्होने देश को एक नई क्रान्ति दी उन्होने 19 जुलाई, 1969 को बैंकों के राष्ट्रीयकरण का अध्यादेश को पास किया, 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़ा करें और बांग्लादेश बना,1984 में ऑपरेशन मेघदूत में सियाचिन पर भारत का कब्जा हुआ, 1974 में परमाणु परीक्षण करके भारत ने दुनिया को हैरत में डाला उनके योगदान को भारत की जनता कभी भुला नही सकती, इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां, मिलक नगर अध्यक्ष हसीब खाँ, युवा कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष ज़िशान रज़ा, जयवीर सिँह, इरफ़ान अली, रेहान अली, अनिल कुमार, नासिर खाँ, सुखवीन्दर यादव, रहमान अली, आज़म कुरैशी, नासरुद्दीन सैफी, सोनू राजपूत,अमन दीवाकर, अभिनव देव गुप्ता, आदि मौजूद रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
