रामपुर में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक संपन्न, अभियान से दूरी अपनाने वालों को भेजा जाएगा कारण बताओ नोटिस

रामपुर। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज एक अति महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री नुसरत अली ख़ान उर्फ साहिर रज़ा ख़ान के निवास, स्वार रोड, मोरी गेट, निकट शहनाज़ गार्डन पर पूर्वाह्न 11:30 बजे किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने की। संचालन का उत्तरदायित्व जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर उमेश दुबे ने संभाला।
बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस के 36 प्रकोष्ठों के जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष पद हेतु तीन-तीन नामों के पैनल प्रस्तावित कर प्रदेश नेतृत्व को भेजने, प्रेस, स्थानीय मीडिया पोर्टल, सामाजिक व जातीय संगठनों के प्रतिनिधियों की सूची तैयार करने, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथियां सुनिश्चित करने कांग्रेस को स्थानीय मुद्दों से जोड़ने और जनता से संवाद के लिए आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक हाजी सगीर सईद ख़ान ने कहा “संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य केवल पदों की घोषणा नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है। हमें जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मज़बूत करनी है, तभी आगामी चुनावों में हम जनता के मुद्दों के साथ मजबूती से खड़े हो सकेंगे।”
उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय वरिष्ठ नेता जानबूझकर संगठन सृजन अभियान से दूरी अपना रहे हैं। जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने ऐसे नेताओं के खिलाफ संगठन सृजन अभियान प्रभारी उमेश दुबे को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने का निर्देश दिया।
शहर समन्वयक श्री उत्तम सिंह ने कहा “शहर इकाई का पुनर्गठन करते समय हमने पूरी पारदर्शिता बरती है। यह आवश्यक है कि युवाओं, महिलाओं और अनुभवी नेताओं को एकसाथ लेकर संगठन को नया जोश और दिशा दी जाए।”
एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान ‘बब्लू’ ने कहा “कांग्रेस एक विचार है, और यह विचार संगठन के माध्यम से ही जन-जन तक पहुँचेगा। आज की बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश यह दर्शाता है कि रामपुर कांग्रेस को एक नई ऊंचाई देने को तैयार है।”

कार्यवाहक अध्यक्ष नुसरत अली ख़ान उर्फ ‘साहिर रज़ा ख़ान’ ने कहा “हमारा लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और सामाजिक न्याय के संघर्ष को मजबूती देना है। रामपुर की सरज़मीं हमेशा कांग्रेस की आवाज़ रही है, और अब हम उसे और बुलंद करेंगे।”

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली ख़ान उर्फ ‘हारून ख़ान’ ने कहा “नए संगठन में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। हमारा फोकस युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर है, ताकि कांग्रेस का भविष्य और वर्तमान दोनों सुरक्षित रहे।

बैठक का संचालन कांग्रेस जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी उमेश दुबे ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारिब अली खां,जमील मियां कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, ताहिर अंजुम, कार्यालय प्रभारी शकील मंसूरी, आउटरीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष फरीद खां, बिलाल यासीन, राजेश कुमार, आशुतोष कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.