कांग्रेस ही दलितों कि सच्ची हितैषी : प्रदीप नरवाल

कांग्रेस ने लगाई दलित गौरव संवाद चौपाल

रामपुर. कांग्रेस पार्टी कि और से ग्राम आगापुर मे आयोजित दलित गौरव संवाद अभियान के तहत चौपाल मिलक के सिंगरा में लगाई गई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कांग्रेस ही दलितों कि असली हितेषी है कांग्रेस पार्टी आरम्भ से ही देश के संविधान और दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध रही है इसी प्रतिबद्धता की कड़ी में हम दलित गौरव संवाद कर रहे हैं कांग्रेस छोड़ सभी राजनीतिक दलों ने केवल दलितों का वोट हासिल किया है भाजपा बसपा और सपा ने सिर्फ सत्ता के लिए दलितों की राजनीति की है दलितों का कोई विकास इन सरकारों ने नहीं किया,भाजपा ने दलितों के अधिकारों पर डाका डाला है दलितों को लेकर भाजपा की नियत अच्छी नहीं है यही वजह है के भाजपा संविधान मे बदलाओ करना चाहती है जिससे दलितों का आरक्षण खत्म किया जा सके लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी दलितों के अधिकारो की लड़ाई सड़क से संसद लड़ी जाएगी, उन्होंने कहा आप लोग कांग्रेस से जुड़े क्योंकि कांग्रेस ने ही दलितों को उनके अधिकार और आरक्षण दिया है दलितों का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है, मांग पत्र भरने वालों मे वीरपाल सागर,राजा राम,रामदास पूर्व प्रधान,पूर्व प्रधान देवकीनंदन,रघुनाथ सागर,धीरेन्द्र सागर,महेश सागर,कृष्णपाल सागर,छत्रपाल आदि लोगो ने भरे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.