कांग्रेस वो नाम है जो देश की हर समस्या के लिए है जिम्मेदार’, फरीदाबाद की रैली में जमकर बरसे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस की वजह से 65 साल तक नहीं हो सका। 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने और 2017 में उत्तर प्रदेश में मोदी जी के आशीर्वाद से सीएम बना। वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और मंदिर बनाने का रास्ता साफ होने लगा।

फरीदाबाद। हरियाणा में चुनाव के लिए मात्र एक हफ्ते का समय बचा है, ऐसे में सभी पार्टियां राज्य के अलग-अलग जिलों में धुआंधार प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरीदाबाद पहुंचे।

सीएम योगी ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मंच पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश के उद्योग मंत्री मूल चंद शर्मा, बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलखा, पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी टेक चंद शर्मा, निवर्तमान विधायक नरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.