घोरावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 91 शिकायतें दर्ज

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। तहसील घोरावल में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 91 शिकायतें दर्ज की गईं। उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग की 50, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 10, समाज कल्याण विभाग की 2 तथा अन्य विभागों से 19 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सात दिनों के भीतर सुनिश्चित कर आख्या प्रस्तुत करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.