थाना लालगंज पुलिस का सराहनीय कार्य: खोए हुए तीन मोबाइल स्वामियों को किए सुपुर्द

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर, लालगंज।थाना लालगंज पुलिस ने एक बार फिर नागरिक सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 9 दिसंबर 2025 को तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सुपुर्द किया। मोबाइल मिलने पर स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

बरामद मोबाइलों में—

पहला मोबाइल: रंजीत कुमार पटेल पुत्र गुलाब शंकर पटेल, निवासी ग्राम अकोढा टाई सरैया, अमिलिया कला (इलाहाबाद)। मोबाइल मॉडल— Vivo T3x, अनुमानित कीमत ₹15,000।

दूसरा मोबाइल: विजय शंकर मौर्य पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ मौर्य, निवासी ग्राम मुंशीपुर लहंगपुर, थाना लालगंज। मोबाइल मॉडल— Vivo V21, अनुमानित कीमत ₹13,000।

तीसरा मोबाइल: दीपक कुमार पुत्र लाल बहादुर, निवासी ग्राम धसड़ा लहंगपुर, थाना लालगंज। मोबाइल मूल्य—लगभग ₹10,000।

मोबाइल गुम होने पर क्या करें? पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो सबसे पहले नजदीकी थाने में प्रार्थना पत्र देकर FIR/रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद गूगल पर CEIR (Central Equipment Identity Register) वेबसाइट पर जाकर मोबाइल ब्लॉक करने के लिए आवश्यक विवरण भरना अनिवार्य है।
इसमें—

मोबाइल का IMEI नंबर,

मोबाइल कंपनी का नाम,

मॉडल नंबर,

खरीद का बिल,

गुम होने का स्थान, तिथि, थाना व जिला,

तथा मोबाइल स्वामी का नाम, पता, आधार/वोटर आईडी, ईमेल आईडी आदि भरनी होती है।

इस प्रक्रिया से मोबाइल ट्रैकिंग में आसानी होती है और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

संवाददाता: मंजय वर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.