महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीओ जटाशंकर मिश्र सम्मानित

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जटाशंकर मिश्र को महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और शांति बनाए रखने में उनके समर्पण, अनुशासन और विशिष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया।

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महाकुंभ के दौरान की गई उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं और श्रद्धालुओं की सहायता में निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.