CNG फिर हुई महंगी, मुंबई में गुरूवार से 84 रुपये प्रति किलो हुई नई कीमत

आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। CNG की कीमतों में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ ऑटो और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Mahanagar Gas Limited (MGL) ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में CNG की खुदरा कीमत 82 रुपये से बढ़ाकर 84 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।

नई कीमतें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और MMR के अन्य इलाकों में लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, इनपुट लागत में बढ़ोतरी और मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

CNG महंगी होते ही ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराए में बढ़ोतरी की मांग भी तेज कर दी है। यूनियनों का कहना है कि गैस की कीमत बढ़ने का सीधा असर ड्राइवरों की आमदनी पर पड़ता है, जबकि किराए में तुरंत संशोधन नहीं होता।

ऑटो यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण मौजूदा किराए पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऑटो-रिक्शा के बेस किराए में कम से कम एक रुपये की बढ़ोतरी करने और इस मांग पर जल्द फैसला लेने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.