2 नवंबर को गांधी मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम नीतिश कुमार

पटना। लोक सेवा आयोग से चयनित शिक्षकों को नवंबर के पहले सप्ताह में नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पटना जिले के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद को समारोह आयोजन की जिम्मदारी सौंपी गई है।

इस आयोजन को लेकर कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए आयोग से चयनित विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए गांधी मैदान को आरक्षित कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए यह भी कहा है कि सभी जिलों को आयोग के अनुशंसित नवनियुक्त शिक्षकों की सूची भेज दी गई है। जिलों में काउंसिलिंग 18 से 24 अक्टूबर तक होगी। इस दौरान तकरीबन एक लाख शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी।

इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने मुख्यालय से लेकर सभी जिला और प्रखंड के कार्यालयों में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की 18 अक्टूबर से अगले आदेश तक सभी अवकाश को रद्द कर दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.