सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बड़ी खुशखबरी मिली है। भगवंत की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान ने बेटी का तोहफा दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। भगवंत मान के ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

बता दें कि भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी 7 जुलाई 2022 को हुई थी। गुरप्रीत कौर का परिवार कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा का रहने वाला है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.