ऐलनाबाद ,सिरसा 7 सितंबर ,( एम पी भार्गव ): 2 किलो 696 ग्राम अफ़ीम मामले मे दो अंतर-राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत मे भेजे ।
सिरसा पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्यवाही में 2 किलो 696 ग्राम अफ़ीम मामले मे दो और आरोपियो राजेश कुमार पुत्र फागु प्रसाद चौरसिया वासी इनरवा थाना इनरवा जिला पंश्चिम चम्पारण, बेतिया बिहार व गोपाल प्रसाद पुत्र स्व. कृष्णा प्रसाद वासी इलमदाम चौंक, बेतिया जिला पंश्चिम चम्पारण, बेतिया बिहार को गिरफ्तार किया है।
सी0आई0ए0 सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि दिनांक 16 .08.2025 को CIA स्टाफ सिरसा को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अफ़ीम की भारी खेप लेकर सिरसा की ओर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर डिंग मोड़ पर पुलिस ने नाकाबंदी की। एक संदिग्ध स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी (HR-11G-5375) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 2 किलो 696 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार व राजेश कुमार ने खुलासा किया कि उन्हें यह अफ़ीम सुनील उर्फ बच्ची निवासी धनाना (भिवानी) से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए सुमित कुमार, राजेश कुमार ,सुनील, जय सिंह, पवन व नारायण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन में प्रयोग किए गए दस्तावेज, मोबाइल फोन, गाड़ियां, एक रुपये का नम्बरी नोट और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किये। अब तक इस अभियोग मे निम्नलिखित 08 आरोपी 1. सुमित कुमार पुत्र राजमल, वासी सिवानी (भिवानी) ( गिरफ्तार-16.08.2025) 2. राजेश कुमार पुत्र रामलाल, वासी हनुमानगढ़ हाल सिवानी (गिरफ्तार-16.08.2025) 3. सुनील उर्फ बच्ची पुत्र रघुबीर, वासी धनाना (भिवानी) (गिरफ्तार-27.08.2025) 4. जय सिंह पुत्र धर्मवीर, वासी जींद (गिरफ्तार-27.08.2025) 5. पवन पुत्र ओमप्रकाश, वासी राजस्थान हाल दिल्ली (गिरफ्तार-30.08.2025) 6. नारायण पुत्र रामेश्वर, वासी राजस्थान हाल दिल्ली(गिरफ्तार-30.08.2025) 7. राजेश कुमार पुत्र फागु प्रसाद चौरसिया, वासी पश्चिम चम्पारण (बिहार) (गिरफ्तार-04.09.2025) 8. गोपाल प्रसाद पुत्र स्व. कृष्णा प्रसाद, वासी पश्चिम चम्पारण (बिहार) ((गिरफ्तार-04.09.2025) गिरफ्तार हो चुके है ।
पुलिस अनुसन्धान से सामने आया है कि यह गिरोह हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और बिहार तक फैला हुआ है और नशे के कारोबार को हवाला चैनल के जरिए संचालित करते थे। सिरसा पुलिस लगातार गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।पुलिस टीम ने आरोपीयान को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है ।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
