सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने 315 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतुस सहित युवक को दबोचा  

ऐलनाबाद , 16 मई ( एम पी भार्गव) पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान शहर की खाजा खेड़ा रोड़ से एक युवक को 315 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतुस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुरज पुत्र राकेश कुमार निवासी जंडी वाली गली सरस्वती कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां चुंगी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की सरस्वती कॉलोनी निवासी सुरज पुत्र राकेश कुमार खाजा खेड़ा रोड़ की तरफ अपने हाथ में अवैध पिस्तौल लिए हुए खड़ा है, उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी खाजा खेड़ा रोड़ खेतरपाल धर्मशाला के नजदीक पंहची तो सामने मोड़ पर एक युवक हुए खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतुस बरामद हुआ । सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर अवैध असला धारकों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.