सिरसा के रोड़ी गुरुद्वारे में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य की समृद्धि और नागरिकों की कुशलता के लिए की अरदास

  • रिपोर्ट: एमपी भार्गव

ऐलनाबाद/रोड़ी (सिरसा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जिला सिरसा के गांव रोड़ी स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि और कुशलता के लिए मत्था टेका और अरदास की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी के साथ भाजपा सिरसा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा भवन में मत्था टेकने के बाद कहा कि उन्होंने हरियाणा के दो करोड़ अस्सी हजार नागरिकों की खुशहाली और राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की है।

उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारे सदा शांति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देने वाले स्थल हैं, जहां आकर मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर गांव के लोगों में उत्साह देखा गया, वहीं स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.