ऐलनाबाद 30 सितंबर ( एम पी भार्गव ) मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केदो का ऑनलाइन नवीनीकरण का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर गांव तलवाड़ा खुर्द में आंगनवाड़ी केंद्र के नवीनीकरण के उद्घाटन के मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की सुपरवाइजर मिस ममता सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के नवीनीकरण का प्रोग्राम मुख्यमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र में ऑनलाइन किया गया। इसके साथ सुपरवाइजर मिस सिंह ने बताया की हरियाणा सरकार द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पोषण अभियान का प्रोग्राम चल रहा है।
जिसका मूल लक्ष्य हरियाणा में कुपोषण को समाप्त करके बच्चों में पोषण को पूर्ण करना है। इस मौके पर तलवाड़ा खुर्द की सरपंच नीलम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एएनएम गांव की महिलाएं तथा बच्चों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के नवीनीकरण का प्रोग्राम के साथ-साथ पोषण के कई कार्यक्रम भी किए गए जिसमें मुख्यतः एक पेड़ मां के नाम के तहत एक नया पौधा आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया गया इसके साथ-साथ पोषण संबंधित सभी तरह की आवश्यक चीज बेनिफिशियलों को बताई गई इसके अलावा कुपोषण से बचने के उपाय महिलाओं को बताए गए हरियाणा सरकार का यह लक्ष्य रहा है की हर वर्ष सितंबर और अक्टूबर में 1 महीने तक पोषण अभियान के तहत अलग-अलग प्रोग्राम्स करके गांव में कुपोषण को समाप्त करें और नए हरियाणा का निर्माण करें। सुपरवाइजर मिस सिंह ने बताया कि यह प्रोग्राम पूरे सिरसा जिले में चलाया गया है प्रत्येक खंड में आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण किया गया है और उसमें मूलभूत सभी सुविधाओं का पुनर्निर्माण किया गया है ताकि इन किए गए नवीन आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके तहत उनके बैठने के लिए कुर्सियां साफ पानी स्वच्छ भोजन सामग्री का भी प्रबंध किया गया है।
