चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आमजन को बड़ी राहत देने वाली घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को अपने प्लॉट्स पर कोई भी स्टाम्प ड्यूटी नहीं देनी होगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट पर भी स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। इसका सीधा लाभ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा।
सरकार का यह निर्णय आवास योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक रूप से राहत प्रदान करेगा और उन्हें अपने मकान या प्लॉट का स्वामित्व लेने में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
