गौ सेवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया गौ सेवा, गौवंश को खिलाया हरा चारा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गौ सेवा सम्मेलन में भाग लेने से पहले गौ सेवा में लीन नजर आए। मुख्यमंत्री ने गौवंश को हरा चारा खिलाया और बछड़ों को दूध पिलाकर अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “गौ माता और गोपाल भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्रदेश के सभी नागरिकों एवं परिवारजनों पर सदैव बना रहे। गौ सेवा हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का प्रतीक है, और इसे निभाना हमारा कर्तव्य है।”

गौ सेवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री के इस भावुक पहल ने जनता के बीच सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री के इस कार्य की सराहना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.