मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 19 मई को करेंगे सरस डेयरी का दौरा

खैरथल-तिजारा क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर तेज़ी से चल रही तैयारियां, गौपालकों व किसानों को दिया जा रहा आमंत्रण

तिजारा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 19 मई को अलवर स्थित सरस डेयरी का दौरा करेंगे। इस दौरे को लेकर राजस्थान गौसेवा समिति, खैरथल-तिजारा के जिला अध्यक्ष देशपाल यादव द्वारा क्षेत्र में सक्रियता से दौरा कर गौपालकों व किसानों को कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण दिया जा रहा है।

गौपालकों और किसानों के लिए नई योजनाओं की होगी शुरुआत
जिला अध्यक्ष देशपाल यादव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मंशा किसानों व पशुपालकों को नई सुविधाएं, योजनाएं और आधुनिक उपकरणों का लाभ दिलाने की है। सरस डेयरी को उन्नत बनाने और किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने हेतु विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

सरस डेयरी को प्रदेश में नंबर-1 बनाने की दिशा में प्रयास
देशपाल यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद भूपेंद्र यादव सरस डेयरी के विकास को लेकर गंभीर रूप से संलग्न हैं। उनका लक्ष्य है कि सरस डेयरी को राजस्थान में नंबर वन बनाया जाए। इसी उद्देश्य से निरंतर योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर उपाध्यक्ष यशपाल आचार्य, बने सिंह गुर्जर, विक्रम सिंह गुर्जर, सरपंच रतिराम यादव, बने सिंह माजरी, कंवर सिंह चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी की उम्मीद
दौरे को लेकर ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक किसान व गौपालक इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें और उनका लाभ उठा सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.