छठ पर्व: पर महिलाओं ने उपवास रख अर्घ्य देकर किया प्रसाद ग्रहण

सिकंदराबाद – औद्योगिक क्षेत्र में पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड के रहने वाले लोग छठ पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है।छठ पूजा का व्रत खरना के दिन से शुरू हो जाता है, इसलिए व्रती महिलाओं के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है।इस दिन छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं दूध-गुड़ वाली खीर और रोटी बनाती हैं। यह दिन व्रती महिलाओं के लिए इसलिए भी अधिक मायने रखता है क्योंकि खरना से ही 36 घंटे का उपवास शुरू हो जाता है। खरना के दिन व्रती महिलाएं प्रात:काल स्नान कर साफ-सुथरा वस्त्र धारण कर पूरा दिन व्रत रखती हैं। इसके बाद शाम में मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।खरना के दिन ही छठ का प्रसाद ठेकुआ और अन्य चीजें बनाई जाती है। वही छठ मैया व्रत को लेकर महिलाओं ने बाजार से पूजा अर्चना के लिए सामान खरीदा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.