गांव धोतड की गौशाला में चेक वितरण समारोह 22 अप्रैल को, बुवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह करेंगे चेको का वितरण

हल्के की 38 गौशालयों को मिलेंगे सवा दो करोड रुपए

ऐलनाबाद,रानियां 21अप्रैल 🙁 एम पी भार्गव ) उप मंडल ऐलनाबाद के गांव धोतड की श्री अमरनाथ गौशाला में 22 अप्रैल बुधवार को प्रातः 10:00 बजे चारा अनुदान राशि का चेक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा हलका प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज ने बताया कि कार्यक्रम में बुवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह रानियां हल्के की 38 गौशालाओं को सवा दो करोड रुपए के चेक वितरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि विधायक कपूर सिंह रानियां विधानसभा हलके के प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस वर्ष पहले भी 3 मार्च को सोनीपत के भटगांव की धर्मार्थ गौशाला में प्रदेश की 602 गौशालो को चारा अनुदान राशि के रूप में 68 करोड़ 34 लाख 30295 के चेक वितरित किए थे, जिसमें सिरसा जिला की 138 गौशालाओं को 10 करोड़ 19 लाख 70 हजार 960 रुपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई थी।इसी कड़ी में प्रदेश सरकार वर्ष की दूसरी तिमाही में एक बार फिर प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालयों को चारा अनुदान राशि वितरित कर रही है।

रानियां हल्का में गौशाला प्रबंधको को घर द्वार पर जाकर अनुदान राशि के चेक वितरित करने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर बुवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह की ड्यूटी लगाई है, जो की 22 अप्रैल बुधवार को प्रातः 10:00 बजे गांव धोतड की श्री अमरनाथ गौशाला में पहुंचकर हल्के की सभी पंजीकृत 38 गौशाला को सवा दो करोड़ रुपए के चेक वितरित करेंगे।
शीशपाल कंबोज ने बताया कि रानियां की श्री गौशाला को 1218540 रुपए और श्री गोपाल नंदीशाला को 483000 रुपए, गांव चक्का की श्री गौशाला को 1139880 रुपए, गांव बनी की श्री कृष्ण चंद्र गौशाला को 1809180 रुपए, गांव केहरवाला की श्री गौ सेवा समिति को 1036380 रुपए, गांव पनीवाला मोटा की श्री कृष्ण गौशाला को 1063060 रुपए, गांव खारिया की बाबा मूंगा नाथ गौशाला को 1395640 रुपए, गांव भूना की श्री भूना गौशाला धाम समिति को 415380 रुपए, गांव सादेवाला की श्री गौशाला को 785680 रुपए और 500000 रुपए, गांव बालासर की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला और नंदीशाला सेवा समिति को 680340 रुपए, गांव बहिया की श्री कृष्ण गौशाला को 611340 रुपए, गांव बचेर की श्री कृष्ण आदर्श गौशाला को 606280 रुपए, गांव नथोर की श्री श्री 1008 बाबा मोती नाथ गौशाला को 568100 रुपए, गांव मंगालिया की श्री राधा कृष्ण गौशाला को 204240 रुपए, गांव फतेहपुरिया की श्री श्याम गौशाला को 163300 रुपए, गांव पंजुआना की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला एवं नंदी शाला को 498180 रुपए, गांव मंगाला की बाबा भूमन शाह जी गौशाला को 344540 रुपए, गांव खुइयां नेपालपुर की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला एवं नंदी शाला को 233680 रुपए, गांव साहूवाला प्रथम की श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति को 356040 रुपए, गांव जोधपुरिया की श्री सोमनाथ गौशाला को 680800 रुपए, गांव घोड़ेवाली की श्री कृष्ण गौशाला को 444360 रुपए, गांव भभूर की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला एवं नंदी शाला को 336720 रुपए, गांव बुर्जभंगू की श्री हरी राम गौशाला को 385020 रुपए,गांव वनसुधार की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला एवं नंदी शाला को 486680 रुपए, ग्राम शेखूपुरिया की श्री कृष्ण गौशाला को 378580 रुपए, गांव ओटू की श्री राधा कृष्ण गौशाला को 304980 रुपए, गांव मैंनाखेड़ा की श्री कृष्ण गौशाला को 464600 रुपए, गांव गदिडा की श्री बांके बिहारी गौशाला को 489900 रुपए, गांव धोतड की श्री अमरनाथ गौशाला को 767280 रुपए, गांव खाजाखेड़ा की श्री कृष्ण गौशाला को 319240 रुपए, गांव कुसर की श्री राधा कृष्ण गौशाला को 561200 रुपए, गांव ढूड़ियावाली की श्री गोपाल गौशाला को 518420 रुपए, गांव श्री जीवननगर की सतगुरु जगजीत सिंह गौशाला को 125120 रुपए, गांव संतनगर की नामधारी गौशाला टिब्बा फॉर्म को 521640 रुपए, गांव मम्मडखेड़ा की श्री दुर्गा गौशाला को 444820 रुपए की चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर रानियां गौशाला के प्रधान एवं उद्योगपति संदीप मित्तल, मार्केट कमेटी रानियां के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, तरण क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरसेम सिंह, हरियाणा राज्य गौशाला संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पोपली, अरिहंत फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमित जिंदल, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, मार्केट कमेटी रानियां के निदेशक विक्की गुप्ता और राजेंद्र थोरी, पूर्व सरपंच राजेंद्र कंबोज, अनिल शर्मा, ब्लॉक समिति के सदस्य गोविंद कंबोज और सोनू कंबोज, राजू सिंगला भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.