गोंडा के पास पटरी से उतर गई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 4 लोंगो की मौत- 20 से ज़्यादा घायल

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है. अभी तक इस दुर्घटना में 2 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए हैं. गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है. 40 सदस्यीय मेडिकल टीम सहित मौके पर 15 एंबुलेंस मौजूद है. और अधिक मेडिकल टीम और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच रही हैं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं,AC कोच बुरी तरह क्षति ग्रस्त हुआ है,गोंडा में झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में 3 किमी दूरी पर ट्रेन के डिब्बे पलट गए है बचाव और राहत कार्य जारी है,
हादसे में 4 लोगो की मौत की खबर आ रही है वहीं 20 से ज़्यादा यात्री घायल बताये गए हैं,15 कोच पटरी से उतरे हैं और 3 कोच पलटने की खबर है

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.