पुलिसकर्मी के बंद मकान से लाखों की नगदी एवं गहनें चोरी

सिकंदराबाद – थाना क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर में चोरों ने पुलिसकर्मी के बंद मकान से 1.65 लाख रुपये की नगदी एवं लाखों के गहनों की चोरी को अंजाम दिया। जिस समय घटना हुई पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ गांव गया था। एक सीसीटीवी में दो युवक घर के अंदर जाते हुए देखे गये हैं।
गायत्री नगर निवासी नेपाल सिंह अमरोहा में कास्टेबल के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ गांव धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सुबह पड़ोसी ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर ताला तोड़कर घर में रखे हुए 1.65 लाख रुपए की नगदी 10 तोले सोने के गहने एवं 1.5 किलो चाँदी चोरी कर ले गये हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिसकर्मी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक घर में दाखिल होते कैद हुए है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.