जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने हेतु चलाया गया अभियान, 3 किग्रा. हल्दी पाउडर सीज, 7 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे

रामपुर: खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम और नागरिकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर और नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जनपद में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की।

अभियान के दौरान हुए कार्रवाई
इस अभियान के तहत अजीतपुर बाईपास स्थित दूधिया तस्वीर हुसैन (पुत्र श्री बदलू), अयान (पुत्र मतलूब अली) और मोहम्मद आलिम (पुत्र मोहम्मद आजम) से दूध का नमूना लिया गया। इसके अलावा, बरेली गेट रोड स्थित राजा मिल्क डेरी के फुरकान (पुत्र आमिर हुसैन) और बिलासपुर गेट स्थित दूध डेयरी के राहत अली (पुत्र बहादुर अली) से दही का नमूना लिया गया।

हल्दी पाउडर में मिलावट की आशंका
तहसील रोड शाहबाद स्थित वीरपाल (पुत्र रामलाल) की किराना स्टोर से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया, और गुणवत्ता की संदेह पर लगभग 3 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज कर लिया गया। इसके साथ ही लालपुर का मज़रा स्थित निजाम डेयरी के जिशान (पुत्र इफ्तकार अली) से पनीर का नमूना लिया गया।

7 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए
अभियान के दौरान कुल 7 नमूनों को संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में शामिल अधिकारी
इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रामचन्द्र यादव, मनोज कुमार, अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, और अजरा बी मोहम्मद भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.