एचएसआरपी, नो पार्किंग व रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप के विरुद्ध अभियान, 72 चालान
हाइवे स्थित ढाबों पर बेढंग खड़े वाहनों पर कार्रवाई, चालकों को किया जागरूक
- रिपोर्ट: कपिल सिंह
बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को प्रवर्तन टीमों ने हाइवे पर एचएसआरपी, नो पार्किंग एवं रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाइवे तथा ढाबों के सामने बेढंग तरीके से खड़े वाहनों के चालान किए गए और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
8 से 14 जनवरी तक चल रहे विशेष चेकिंग ऑपरेशन के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला एवं यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी के नेतृत्व में टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा अयोध्या–लखनऊ–बाराबंकी हाइवे पर जांच की। इस दौरान एचएसआरपी नंबर प्लेट, रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप एवं नो पार्किंग उल्लंघन के मामलों में कुल 72 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।
इसके साथ ही हाइवे किनारे स्थित ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि सड़क पर या हाइवे पर वाहन पार्क न कराएं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
khabre junction
