सीएसीएल द्वारा लखीसराय में मुंगेर व भागलपुर प्रमंडल की क्षेत्रीय परामर्श बैठक सह कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में बाल श्रम रोकथाम, पहचान,बचाव एवं पुनर्वास,बच्चों को शिक्षा से जोड़ने,विभागीय सहभागिता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

लखीसराय(सरफराज आलम): बाल श्रम के विरुद्ध अभियान (सीएसीएल) द्वारा बाल श्रम उन्मूलन को लेकर मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल की क्षेत्रीय परामर्श बैठक 23 एवं 24 दिसंबर को लखीसराय में सफलतापूर्वक आयोजित की गयी। इसमें बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर,बांका, जमुई, खगङिया सहित सभी जिला के एक सौ से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ता दो दिवसीय सेमिनार में भाग ले रहे हैं।यह आयोजन लखीसराय के एक होटल के सभागार में चल रही है।

इसमें श्रम अधीक्षक, बाल कल्याण समिति ,जुबिनाइल जस्टिस बोर्ड, सिविल सोसायटी संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, युवा, बच्चे, आईसीडीएस पदाधिकारी एवं मुखिया भाग ले रहे हैं।

CACL organized a regional consultation meeting and workshop in Lakhisarai for the Munger and Bhagalpur divisions.कार्यशाला के दौरान बाल श्रम की रोकथाम, पहचान, बचाव एवं पुनर्वास, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, विभागीय सहभागिता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही के लिए समन्वित रणनीति अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन सभी हितधारकों ने मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल को बाल श्रम मुक्त बनाने तथा बाल श्रम मुक्त बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में बिहार झारखंड के संयोजक सुप्रिया पाल,वरीष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भावानंद सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता जमुई से संजय कुमार,सीएसीएल के स्टेट कोनभेनर नवलेश कुमार, सीएसीएल के सदस्य अनिल कुमार राय, मनोज कुमार सिंह बाल अधिकार कार्यकर्ता, बेगूसराय से साइंस फार सोशियो इकोनोमिक डेबल्पमेंट के सचिव निरंजन सिन्हा, माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार, जयमंगला वाहिनी परिवार के अध्यक्ष महेश वत्स सहित अन्य जिला के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.