बुलंदशहर:निर्दोष को क्रिमनल बनाने वाले SHO, दरोगा सहित 4 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया निलंबित

यूपी के बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर पुलिस की निर्दोष युवक को क्रिमिनल बनाने की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, तो एसएसपी श्लोक कुमार एक्शन में आ गए , एसएसपी श्लोक कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की प्रांभिक जांच एसपी क्राइम से कराने के बाद शिकारपुर के SHO राजेश चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चौधरी, कांस्टेबल सुनील कुमार और धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया, जब कि होमगार्ड नुरहसन और भूपेंद्र के खिलाफ कमांडेंट को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

जानिए शिकारपुर पुलिस ने निर्दोष युवक को कैसे बनाया क्रिमिनल ..
यूपी के जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर पुलिस की करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निर्दोष युवक क्रिमिनल बनाने की शिकारपुर कोतवाली के SHO, एक उपनिरीक्षक सहित 6 वर्दीधारियों की करतूत कैद हुई है। वायरल वीडियो शिकारपुर का है जिसमे चेकिंग के नाम पर एक सफेद कार को रोका गया। कार को 6 वर्दीधारी घेरे दिख रहे है .

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.