बुलन्दशहर: एमाज़ॉन वेयरहाउस में चोरी करने वाला कम्पनी का डिलीवरी असिस्टेंट गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किये गये 01 लाख 90 हजार रुपये नकद व अवैध असलहा बरामद

बुलन्दशहर: कोतवाली नगर पुलिस द्वारा डीएवी फ्लाईओवर के पास रेलवे रोड़ से एमाज़ॉन वेयरहाउस में चोरी करने वाला कम्पनी का डिलीवरी असिस्टेंट अमर सिंह पुत्र बद्री सिंह निवासी धमैड़ा बस स्टैण्ड नया गांव थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर चोरी किये गये 01 लाख 90 हजार रुपये नकद व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मामन चुंगी के पास स्थित एमाज़ॉन वेयरहाउस में डिलीवरी असिस्टेंट का कार्य करता है, जिसके द्वारा एमाज़ॉन वेयरहाउस की दीवार में नकब लगाकर स्टोर में रखा पैसा चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था।अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.