- रिपोर्ट- विनोद मित्तल
बल्लभगढ़। सोतई गांव में कूड़ा घर बनाने के विरोध में आज आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोगों ने एक महापंचायत का आयोजन किया। सोतई में हुई महापंचायत की अध्यक्षता पंडित प्रेम कौशिक शाहपुर ने की जबकि मंच संचालन भाई सतपाल तेवतिया ने किया। आज की पंचायत के संयोजक समस्त ग्रामवासी सोतई रहे। महापंचायत में कांग्रेसी नेता मास्टर रिशिपाल प्रमुख वक्ता रहे। मास्टर ऋषिपाल ने पंचायत को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में कहा की सरकार ने पहले तो पृथला विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों को एमसीएफ में विलय किया।
उनके सैकड़ों करोड़ एमसीएफ ने अपने खाते में जमा करवा लिए और जबकि विकास के नाम पर सभी गांवों की गलियों, लाइट व्यवस्था, सफाई व्यवस्था पानी की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी और गांवों में बुरी तरह से कीचड़ भरे हुए। अब सरकार पंचायती जमीनों को कूड़ाघर में तब्दील करने जा रही है, जिससे कि इन गांवों का आस-पास की रेजिडेंशियल सोसाइटीज का आईएमटी का, आईओसी के रिसर्च सेन्टर का और आस-पास के करीब 40 गांवों का वातावरण इतना प्रदूषित हो जाएगा कि लोग यहां से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे, यहां जमीन के रेट घटकर बहुत कम हो जाएंगे। और दयालपुर आदि गांवों में जो रेजीडेंसी सोसायटी डवलप होने वाली है वो भी काम बिल्कुल ठप हो जाएगा।
मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि पहाड़ों में इतने बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं।खनन के बाद जिनको अगर सरकार भरना चाहेगी, कूड़े से तो इसमें करीब करीब दस साल लग जाएंगे तो कूड़े की समस्या का स्थाई समाधान भी हो जाएगा और सरकार उससे जो बात करती है खाद बनाने की वह भी बना सकती है। मास्टर ऋषिपाल ने कहा कि सरकार यदि हमें मारना ही चाहती है तो हम पुलिस की गोली से मरना पसंद करेंगे बजाय इसके कि जहरीला सांस ले लेकर हम डेली मारे और हमारे आने वाली नस्ल, फिर टेडी मेडी पैदा हो और बर्बाद हो जाए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी हालत में यहां डंपिंग यार्ड नहीं बनने दिया जाएगा, उसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े और कितना भी संघर्ष करना पड़े, इस बात का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तरीके से स्वागत किया और हर तरीके से संघर्ष का करने का वायदा किया।
महापंचायत के अंत में सर्वसम्मति से बहुत ही संघर्षशील और जुझारू युवा साथी डिप्टी रावत को संघर्ष समिति का प्रधान चुना गया। उसके बाद सभी आए हुए गणमान्य सरदार तथा गांव के जिम्मेदार लोग मिलकर संघर्ष समिति के बाकी मेंबर चुनेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता भाई विनोद भाटी और अनिल सरपंच बहबलपुर ने लोगों को आश्वस्त किया कि हम सभी को साथ लेकर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी और बाकी नेताओं को ज्ञापन देंगे और कोशिश करेंगे कि जनता की समस्या का समाधान करवाए जाएं, क्योंकि यह बहुत ही जायज समस्या है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर राजाराम, चौधरी झमन सिंह, पंडित अमरनाथ, ईश्वर लांबा, रचना शर्मा सरपंच, मास्टर धर्मसिंह, छंगा नंबरदार, पूर्व पार्षद अवतार सारंगजी, ब्रह्म सरपंच, गिरिराज सरपंच, दिनेश तेवतिया सरपंच, दुलीचंद शर्मा जी, देविंदर रावत, केक सिंह रावत, तेज सिंह रावत, अशोक रावत, संजू चहलआदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
