बदायूँ: राबिया अंसारी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान, युवा मंच संगठन ने किया सम्मानित

बदायूं। खबरें जंक्शन इंतजार हुसैन। नगर पंचायत उसहैत की प्रतिभाशाली बेटी राबिया अंसारी, पुत्री जनाब जहीर अहमद ने केजीएमयू लखनऊ की तकनीकी अधिकारी नेत्र विज्ञान परीक्षा में उत्तर प्रदेश में द्वितीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर एम्स दिल्ली में सातवाँ स्थान प्राप्त कर बदायूं जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर युवा मंच संगठन मार्गदर्शिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती आशा गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर/शिक्षाविद कमरान रोशन ने संयुक्त रूप से कहा कि राबिया की यह सफलता उनकी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राबिया ने जिले की बालिकाओं व युवाओं के लिए प्रेरणा का नया मार्ग प्रशस्त किया है, जिस पर सभी को गर्व है।

सम्मान समारोह में समाजसेविका श्रीमती आशा गुप्ता ने राबिया को एहतिराम-नामा सम्मान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि उसहैत की इस बेटी ने इतिहास रचकर अन्य छात्र-छात्राओं के मनोबल को ऊँचा किया है। उन्होंने राबिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोटिवेशनल स्पीकर कामरान रोशन, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, श्यामू गुप्ता, अखलाक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.