Namo Seva Unkahi Kahaniyan Budaun: सेवा के 25 वर्षों की कहानी अब रंगमंच पर, बदायूं की छहों विधानसभाओं में होंगे करीब 66 नाट्य मंचन

मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा को मंच पर दिखाएंगे कलाकार

Namo Seva Unkahi Kahaniyan Budaun : भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा से देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ पर आयोजित प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने वार्ता की।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से लेकर वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद देश की सेवा तक की यात्रा के विभिन्न प्रसंग नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शकों के सामने रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रस्तुति में सेवा, सुशासन, अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाए गए कार्यों को भी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सहज और प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा बदायूँ की छहों विधानसभाओं में लगभग 11-11 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस प्रकार लगभग 66 स्थानों पर नाट्य मंचन होगा। इन कार्यक्रमों को शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को सीधे देख सकें। उन्होंने कहा कार्यक्रम की खासियत यह है, कि प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक जीवन यात्रा को केवल भाषणों के माध्यम से नहीं, बल्कि कहानी, संवाद, अभिनय, संगीत और रंगमंच के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह स्वरूप युवाओं और नई पीढ़ी को भी सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने आगर कहा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि कला के माध्यम से जनसंवाद की पहल है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रसंगों को सरल एवं प्रभावी रूप में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बदायूँ में आयोजित होने वाले लगभग 66 कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संदेश को भी व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जिला सह-कार्यालय मंत्री जितेंद्र साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.