अमृतसर में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी: हथियारों और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

अमृतसर, 23 अप्रैल — खुफिया सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अमृतसर के बल्लारवाल गांव में एक सफल तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने दो संदिग्ध बड़े पैकेट बरामद किए, जिनमें हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थ पाए गए।

पहले पैकेट में दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर और आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से जुड़े कई घटक मौजूद थे। ये सभी सामग्री बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाकर रखी गई थी। बीएसएफ की सतर्कता के चलते इन घातक सामग्री की समय रहते बरामदगी से एक बड़ा खतरा टल गया है।

वहीं, दूसरे पैकेट में कुल 7.7 किलोग्राम हेरोइन मिली, जिसे आठ छोटे पैकेटों में सावधानीपूर्वक पैक किया गया था। यह खेप अंतरराष्ट्रीय तस्करी का हिस्सा मानी जा रही है।

इस कार्रवाई के जरिए बीएसएफ ने एक बार फिर भारत विरोधी तत्वों की साजिश को नाकाम कर दिया है। बल ने स्पष्ट किया है कि वह सीमा सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की देशविरोधी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के लिए तत्पर रहेगा।

बीएसएफ की इस सफलता को स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों ने सराहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल और मजबूत हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.