बीएसएफ ने अमृतसर सीमा पर पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक, हेरोइन बरामद

अमृतसर, 21 सितंबर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर घुसपैठ और तस्करी की कोशिश को नाकाम किया।

पहली घटना अमृतसर के गांव पुलमोरन के पास हुई, जहां बीएसएफ जवानों ने देर रात सीमा बाड़ पार करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22,250 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन और एक स्मार्टवॉच बरामद हुई।

दूसरी कार्रवाई में, खुफिया जानकारी के आधार पर गांव दाओके के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ ने 567 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

बीएसएफ की इन दोनों कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह न सिर्फ सीमा की सुरक्षा में बल्कि तस्करी और घुसपैठ रोकने में भी देश की पहली रक्षा पंक्ति है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.