पुलिस आयुक्त कानपुर महोदय द्वारा की गई ब्रीफिंग

कानपुर: माननीय उपराष्ट्रपति महोदय के कानपुर आगमन के दृष्टिगत, पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार महोदय द्वारा 01 दिसम्बर 2024 को कैण्ट स्थित सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल में पुलिस बल के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति के आगमन के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और आगमन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान प्रत्येक विभाग के कार्यों और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया ताकि उपराष्ट्रपति महोदय के दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर श्री हरीश चन्दर, जिलाधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त पश्चिम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कानपुर पुलिस ने आगामी दौरे के लिए सभी तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करना शुरू कर दिया है, ताकि उपराष्ट्रपति महोदय का दौरा पूरी सुरक्षा और व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.