ब्रेकिंग: फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन कॉलोनियां नेस्तनाबूत

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल
फरीदाबाद।फरीदाबाद के रायपुर कला और घरौंडा गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीटीपी इनफोर्समेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनियों को नेस्तनाबूत कर दिया।

डीटीपी फरीदाबाद याजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना किसी वैधानिक मंजूरी के इन दोनों गांवों में कॉलोनियां काटी जा रही थीं। नियमों की अनदेखी करते हुए किए जा रहे इस अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद टीम ने सख्त कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर बनी 6 बाउंड्री वॉल और 24 डीपीसी को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया।

डीटीपी फरीदाबाद ने साफ किया कि अवैध निर्माण और कॉलोनी विकास के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.