डिलिवरी बॉय की हत्या के प्रयास के मामले में थाना BPTP की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दे की थाना BPTP में वीरसिंह वासी हरी विहार, आदर्श नगर, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके चाचा का लड़का जो BLINKIT में डिलिवरी बॉय का काम करता है। 27 जून को ऑर्डर देने K L J ब्लॉक B में गया था। जहां पर बैठे गार्ड ने उसका रास्ता रोक कर उसपर लोहे की राड़ से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना BPTP में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मामले में कार्रवाई करते हुए थाना BPTP की टीम ने नितीन (29) वासी गाँव निमका, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी KLJ ब्लॉक B में गार्ड की नौकरी करता है। जब राहुल वहां ऑर्डर देने जाता था, तो उसके साथ गाली गलौच करता था। 27 जून को जब राहुल ऑर्डर देने आया तो उसने साइड में चल रही कंस्ट्रक्शन साइट से लोहे की रोड उठा कर उस पर हमला कर दिया।

अरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.