भारतीय जनता पार्टी, रामपुर चमरौआ विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का आधार : संजय शर्मा

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चमरौआ विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सूर्य बैंक्वेट हॉल, खौद में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष, मुरादाबाद संजय शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम के संयोजक चमरौआ विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी रहे।

कार्यक्रम में चमरौआ विधानसभा के चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष कांता प्रसाद लोधी, चीमा सुखदेव, ओमप्रकाश सैनी एवं पूजा पाल ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ है। बूथ अध्यक्ष केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। यदि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेगा, तो प्रत्येक चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।”

Booth Presidents' Conference of the Bharatiya Janata Party concludes in the Rampur Chamraua Assembly constituency; a strong booth is the foundation of the BJP's victory: Sanjay Sharma.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का दायित्व है कि वह अपने बूथ के प्रत्येक परिवार से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं चमरौआ विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने बूथों को सशक्त बनाने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा संगठन के प्रत्येक अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा बूथ विजय के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता”

भाजपा के संगठन का मूल मंत्र है और इसी संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

सम्मेलन में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी युसूफ अली मोहित सैनी ओम प्रकाश लोधी कुलदीप सिंह पन्नू करतार सिंह वीरपाल केशव यादव कृष्ण अवतार लोधी समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.