गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
पुस्तक समीक्षा | अर्जुन राम मेघवाल की पुस्तक “एक सफ़र हमसफ़र के साथ” : मूल्य-बोध एवं विमर्श
मौन शक्ति, धैर्य और नैतिक साहस से रचा गया जीवन दर्शन—डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत।
केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपनी पुस्तक “एक सफ़र हमसफ़र के साथ” को अपनी धर्मपत्नी पाना देवी को समर्पित करते हुए, इस मुकाम तक पहुँचने में उनके योगदान की भावपूर्ण चर्चा करते हैं। अर्जुन राम मेघवाल का कहना है—
“जीवन को थामे रखने की शांति और साहस का नाम पाना देवी है।”
डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल लिखते हैं कि “एक सफ़र हमसफ़र के साथ” के लेखक अर्जुन राम मेघवाल की यह कृति न तो किसी निष्कर्ष को पाठक पर थोपती है और न ही किसी आदर्श की घोषणा करती है, बल्कि जीवन को उसके नैतिक सत्य के साथ सहज रूप में प्रस्तुत करती है।
मेघवाल का यह साहस उल्लेखनीय है कि वे अपने दांपत्य जीवन की स्थिरता, संतुलन और सफलता का श्रेय खुलकर अपनी पत्नी को देते हैं।
khabre junction
