दिल्ली हवाईअड्डे पर वाराणसी जा रहे विमान में बम होने की खबर निकली अफवाह

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर वाराणसी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में बम की धमकी मिली, जो अफवाह निकली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बम की आशंका के कारण अधिकारियों को जहाज पर सवार सभी कर्मचारियों और 176 यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा और तलाशी अभियान शुरू करना पड़ा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुबह लगभग 5 बजे, वाराणसी के लिए प्रस्थान करने वाली इंडिगो की एक उड़ान के शौचालय में एक कागज़ पाए जाने की सूचना मिली, जिस पर ‘बम @5.30’ लिखा हुआ था।”

बता दें कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी कि फ्लाइट को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर पहुंचे और फ्लाइट की जांच हुई।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.