एसआईआर 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को मिलेगा प्रशस्ति पत्र और डीएम आवास पर लंच का मौका

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभावार नामित बीएलओ द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा स्तर पर तैनात ऐसे बीएलओ, जो सर्वप्रथम डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के आवास पर लंच करने का विशेष अवसर भी दिया जाएगा। यह पहल कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और एसआईआर कार्य को समय पर तथा गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के उद्देश्य से की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.