रामपुर। रॉयल वाल्मीकि आर्मी द्वारा पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संगठन के पदाधिकारियों एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के उत्तर प्रदेश सचिव प्रशांत राजौर, जिलाध्यक्ष शशांक राज, महामंत्री लकी द्राविड़ और सचिव रवि रामपुरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके बलिदान को याद किया।
शिविर में कुल 17 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस तरह के आयोजन न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में देशभक्ति और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
khabre junction
