ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव 

सोनभद्र (रामगढ़/चतरा)। जनपद के विकास खंड चतरा के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, रामगढ़ में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबंधक कृष्ण प्रताप सिंह एवं खंड विकास अधिकारी रुपेश मंडल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह, बैज अलंकरण और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है।” प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजयी प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरीशंकर सिंह, जनार्दन त्रिपाठी (जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष), इंद्रदेव पांडेय, विनोद कुमार चौबे, एआरपी संतोष देव पांडेय, रामनारायण पांडेय, अनुपम दुबे, सुजीत कुमार, आनंद देव पांडेय, रामदास जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, दुर्गा शंकर मिश्रा, गिरीश द्विवेदी, मनोज कुमार, हेमेंद्र चतुर्वेदी, जय श्री विश्वकर्मा, सुमन शर्मा तथा सुरेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.