रामपुर में भाजपा की जिला कार्यशाला, चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित द्वितीय चरण की संगठन पर्व 2024 की जिला कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी अंजुला माहौर की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव अधिकारी और शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अंजुला माहौर ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें 3 दिसंबर तक सभी नए भूत अध्यक्षों की सूची सार्वजनिक करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। अंजुला माहौर ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को 10 दिसंबर तक पूरा करना है और जो भी मंडल पर चुनाव होगा, वहां तीन दिन पहले सूचना दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल से एक जिला प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे, और यह 40 वोट प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे। इन 40 वोटों के आधार पर रामपुर भाजपा का जिला अध्यक्ष चुना जाएगा। 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष, जिला कार्य समिति और प्रांतीय सदस्य का चुनाव भी संपन्न करना है। इसके बाद, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष और प्रांतीय सदस्य प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।

बैठक में जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, बैंक चेयरमैन मोहनलाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.