रामपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं CWC सदस्य गुरदीप सप्पल प्रातः 10:30 बजे दिल्ली से कार द्वारा रामपुर पहुँचे। रामपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया
सप्पल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा नेता सुप्रीम कोर्ट की विश्वसनीयता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से लेकर सांसद निशिकांत दुबे तक कई नेता न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं
उन्होंने आगे कहा कि सरकार अपनी आर्थिक, रोजगार, स्वास्थ्य और विदेश नीति से जुड़ी ऐतिहासिक विफलताओं के उजागर होने से घबराई हुई है, और अब देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी विभाजन की रेखा खींचने की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत गंभीर खतरा है
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’, एआईसीसी सदस्य मुति उर रहमान ‘बब्लू’, इंटक जिला अध्यक्ष उमेश दुबे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी, ताहिर अंजुम, सलीम अहमद, अंकुश अग्रवाल, जमील मियाँ, वजाहत खाँ, आसिफ खाँ, कलीम अहमद, हाजी नाजिश, अदनान खा, सलार उर रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम के उपरांत सप्पल बाजपुर (उत्तराखंड) के लिए रवाना हो गए
