एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा,लखीसराय में राहुल गांधी का पुतला फूंका

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ जिला मुख्यालय स्थित शहीद द्वार के समीप कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन से देश की छवि प्रभावित हुई है। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम में विश्व के 125 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे और ऐसे मंच पर विरोध प्रदर्शन करना देश के सम्मान के खिलाफ है।

नेताओं ने कहा कि एआई समिट का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं और विकास की दिशा को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना था। ऐसे में इस तरह का विरोध देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए देश की गरिमा के सवाल पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, महामंत्री सनोज साव, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, कुमार अभिषेक राजा मोदी, संतोष वर्मा, विकास आनंद, दिनेश चंद्रवंशी, मोहन कुमार, शंभू चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.