Birthday Special: आज अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रही है धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित

करीब 250 करोड़ हैं माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ

नई दिल्ली। 80-90 दशक फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित किसी परिचय की मोहताज नही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस मे से एक माधुरी दीक्षित आज अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रही है। बॉलीवुड में धक धक गर्ल नाम से फेमस माधुरी सुन्दरता, डांस और अभिनय तीनो में महारथ हासिल कर चुकी है।

जीवन परिचय
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शंकर दीक्षित और मां का नाम स्नेह लता दीक्षित है। मधुरी की दो बहने भी है रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित और एक भाई भी हैं अजीत दीक्षित।

शिक्षा
माधुरी दीक्षित ने अपनी स्कूल की पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से की है। इसके बाद माधुरी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की।

व्यक्तिगत जीवन
माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका के डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी। दोनों के 2 बेटे है रयान और अरिन नेने

करियर
माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी। इसके बाद सन 1985 में फिल्म ‘आवारा बाप’ में उन्होंने काम किया। सन 1986 में माधुरी अभिनीत 2 फ़िल्में आयी, जिनके नाम हैं -: ‘स्वाति’ और ‘मानव हत्या’।
लेकिन बॉलीवुड में फिल्म तेजाब से माधुरी को असली पहचान मिली। इस फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। इसके बाद ‘राम लखन’ और फिल्म ‘त्रिदेव’ के साथ उनकी सफलता की गाड़ी पड़ी और आज भी वह अपने बेहतरिन अदाकरी और अभिनय के कारण पहचानी जाती है।

उपलब्धियां
माधुरी दीक्षित एक मात्र कलाकार है, जिन्होंने रिकॉर्ड 13 बार फिल्म फेयर के लिए नॉमिनेशन पायी। इतना ही नही माधुरी को भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान ” पद्मश्री ” से सम्मनित किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.