डीडवाना में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव
शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भक्तिमय माहौल में निकली झांकियां
- रिपोर्ट: एमपी भार्गव
ऐलनाबाद: डीडवाना में भार्गव समाज की ओर से सूर्यपुत्र शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने भाग लिया।
कानाराम भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में शनि महाराज, गणेश जी और वीर बजरंगबली की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। जगह-जगह शीतल जल और शरबत की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।
रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
शनि देव महाराज के जन्मोत्सव पर सरकारी बांगड़ अस्पताल की टीम को बुलाकर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की बढ़ी शोभा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह जोधा, राकेश लदनिया, अखिल भारतीय भृगुवंशी भार्गव समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव, कोषाध्यक्ष सतपाल भार्गव (रीयाबड़ी), सचिव धर्मेंद्र पिपलाद, प्रचार मंत्री राहुल भार्गव (कुचामन) और कोषाध्यक्ष मुकेश भार्गव (कुचामन) ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
धर्मेंद्र भार्गव ने इस अवसर पर 18वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
समाज के सभी वर्गों ने दिखाया उत्साह, मातृशक्ति और बच्चों की भी रही भागीदारी
कार्यक्रम में कानाराम भार्गव, रतनलाल भार्गव, रवी भार्गव, ताराचंद भार्गव, रवि भार्गव, विकास भार्गव, मनोज भार्गव समेत सैकड़ों समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मातृशक्ति एवं छोटे-छोटे बच्चों की उपस्थिति ने शोभायात्रा को और भी आकर्षक और भव्य बना दिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और समाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
