ड्रमंडगंज, मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कला गांव में मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब गड़बड़ा धाम बाइक दर्शन पूजन करने जा रहे दंपति को पीछे से बोलोरो वाहन चालक ने ज़ोरदार धक्का लगा दिया जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए और वही संयोग से बेटा सुरक्षित बच गया । ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज अपनी 21 वर्षीया पत्नी मंजू देवी व 2 वर्षीय बेटा आर्यन के साथ बाइक से गड़बड़ा धाम दर्शन पूजन हेतु जा रहे थे कि जैसे ही सेमरा कला गांव स्थित गड़बड़ा गेट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलोरो ने ज़ोरदार धक्का लगा दिया। घटना में बाइक सवार दंपति ज़ख्मी हो गए। वहीं संयोग से 2 वर्षीय बेटा आर्यन सुरक्षित बच गया। घटना के बाद पिकप चालक मौके से भाग निकला।ग्रामीणों ने बोलोरो वाहन चालक को पकड़ कर घायलों का रतेह चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर उपचार करवाया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है।
